बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान शुक्रवार को बागपत में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए बड़ौत पहुंचे। यहां चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में उन्होंने यज्ञशाला का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने भारतीय लोकतंत्र, मर्यादा और संसद में हो रही नारेबाजी पर बड़ा बयान दिया।आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि अदालत में कोई भी अमर्यादित भाषा या नारेबाजी बर्दाश्त नहीं की जाती, तो फिर संसद में क्यों हो। लोकतंत्र कानून से नहीं, बल्कि लोकलाज और मर्यादा से चलता है। उन्होंने कहा कि जब तक जनप्रतिनिधि इस बात का ध्यान नहीं रखेंगे, तब तक लोकतंत्र की आत्मा कमजोर होती जाएगी।