फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की ताकत आजमाना छोड़कर समाधान निकालें सरकार : टिकैत

विज्ञापन
बागपत वंदना चौक पर भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत का स्वागत करते कार्यकर्ता - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
- किसानों के काफिले के साथ यूपी गेट के लिए रवाना हुए भाकियू अध्यक्ष
विज्ञापन

- राष्ट्रवंदना चौक स्थित शहीदों की मूर्तियों पर किया माल्यार्पण
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि सरकार किसानों की ताकत आजमाना छोड़कर कृषि कानूनों पर कोई सार्थक समाधान निकालेें। अन्नदाता की ताकत की कोई आरपार नहीं है। किसान अपना हक मांग रहे हैं। किसानों से आह्वान किया कि वह एक जुट रहें। किसी के बहकावे में नहीं आएं। हक मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।
मुजफ्फरनगर के सिसौली से किसानों के काफिले के साथ दिल्ली-सहारनपुर हाईवे होते हुए नगर के राष्ट्रवंदना चौक पहुंचे भाकियू अध्यक्ष का किसानों ने अभिनंदन किया। जिला युवा इकाई के अध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह के नेतृत्व में किसान काफिले में शामिल हुए। टिकैत ने पत्रकारों से कहा कि कृषि कानून का मुद्दा उनकी मांग नहीं, हक है। सरकार किसान की ताकत को समझने में भूल कर रही है। देश का किसान एक है और जरूरत पड़ने पर दिल्ली को चारों ओर से घेरने के लिए भी पूरी तरह तैयार है। सरकार समाधान निकालें और किसानों को उनका हक प्रदान करें। चौधरी इंद्रपाल सिंह, हिम्मत सिंह, संजय कुमार, राकेश सिंह, सुनील कुमार, राजपाल सिंह, सतपाल सिंह, नौरंग सिंह, विजयपाल सिंह, सुक्खन सिंह, राजेंद्र सिंह, प्रदीप धामा मौजूद रहे।
विज्ञापन

कृषि कानूनों के विरोध में रवाना हुए किसान
दोघट। बुढ़ाना-बड़ौत मार्ग से क्षेत्र के किसान भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के काफिले में शामिल होकर यूपी गेट पहुंचे। किसानों ने कहा कि सरकार को कृषि कानून वापस लेने चाहिए। इस दौरान पुलिसबल तैनात रहा।
31 दिसंबर को चौगामा की बैठक
दोघट। चौगामा क्षेत्र के किसानों की बैठक 31 दिसंबर को निरपुड़ा में होगी। खाप चौधरी कृषिपाल राणा के आवास पर बैठक होगी, जिसमें किसान आंदोलन में सहभागिता पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस और आरआरएफ रही तैनात
बागपत। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत के नेतृत्व में किसानों का काफिला यूपी गेट के लिए रवाना हुआ। बड़ौत-बुढ़ाना और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पुलिसबल तैनात रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें