व्यापारियों ने तहसील पहुंचकर पीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
बड़ौत। कोरोना संक्रमण के दौरान प्रभावित हुए कारोबार को पटरी पर लाने के लिए व्यापारियों को भी सरकार की तरफ से आर्थिक पैकेज मिलना चाहिए। इस मांग को लेकर बुधवार को व्यापारी तहसील पहुंचे और राहत पैकेज की मांग को लेकर प्रदर्शन करते हुए पीएम को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन मंत्री नवीन जैन बब्बल ने कहा की कोरोना संकट में चार माह दुकान बंद होने से व्यापारियों को आर्थिक नुकसान हुआ है। व्यापारियों के ऊपर कर्मचारियों का वेतन, बैंकों का ब्याज, बैंकों की ईएमआई, जीएसटी, इनकम टैक्स का दबाव बना है। व्यापारियों के दुकानों के तीन माह के बिजली बिल व बैंकों का ब्याज माफ किया जाए। ज्ञापन देने वालों मेें नगर अध्यक्ष मनोज जैन, संतोष जैन, एडवोकेट पुनीत जैन, सुबोध जैन, अखिलेश जैन, अजय गोयल, सचिन जैन, अनिल जैन, अरविंद तोमर आदि रहे।