फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार को अहंकार छोड़कर मान लेनी चाहिए किसानों की मांग : सतेन्द्र जैन

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन पहुंचे बड़ौत, सरकार पर साधा निशाना
विज्ञापन

बड़ौत (बागपत)। दिल्ली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सतेंद्र जैन ने कहा कि भाजपा की तानाशाही सरकार से आम जनता त्रस्त आ चुकी है। नए कृषि कानूनों के विरोध में देशभर का किसान कई माह से आंदोलित है। यदि सरकार सच में किसान हितैषी है तो सरकार को अहंकार छोड़कर उनकी मांगे मान लेनी चाहिए।
विज्ञापन

आप नेता सतेंद्र जैन शनिवार को अपने पैतृक गांव किरठल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बागपत पहुंचे थे। कार्यक्रम से पूर्व बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर एक प्रतिष्ठान पर उन्होंने कहा कि किसान सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे है। अब सरकार को अपना अहंकार छोड़कर इन कानूनों को वापस ले लेना चाहिए। गर्मी शुरू हो चुकी है। दिल्ली सरकार किसानों को पानी और बिजली देने को पूरी तरह से तैयार है। आम आदमी पार्टी किसानों के साथ खड़ी है। कहा कि सरकार कांट्रेक्ट फार्मिंग के तहत किसानों पर उनकी ही जमीन पर मजदूरी कराने का काम करने जा रही है, जिससे वह पूरी तरह से बर्बाद हो जाएगा। सरकार को तीनों कानूनों को वापस लेकर किसानों का सम्मान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें