बागपत। प्रदेश सरकार के चार वर्ष पूर्ण होने पर मिशन किसान कल्याण के अंतर्गत सभी विकास खंडों में रविवार को कृषि मेला, गोष्ठी व प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। सभी विकास खंड पर किसानों को प्रदेश के मुख्यमंत्री का सीधा संवाद दिखाया गया। प्रगतिशील किसानों को विभाग की ओर से प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कृषि उप निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि विकास खंड खेकड़ा में ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, बागपत विकास खंड में सांसद प्रतिनिधि ठाकुर प्रदीप सिंह व सीडीओ अभिराम त्रिवेदी, बड़ौत में विधायक केपी मलिक, पिलाना में पूर्व विधायक लोकेश दीक्षित व ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव व छपरौली ब्लॉक में विधायक सहेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मेलों में कृषि विभाग, उद्यान विभाग, गन्ना विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन विभाग के स्टॉल लगाकर किसानों को विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। मेलों में लगभग 1530 किसानों ने भाग लिया। प्रगतिशील किसानों को विभाग की ओर से प्रमाण पत्र वितरित किए गए।