फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के साथ धोखा कर रही सरकार : नरेश टिकैत

Thu, 07 Mar 2024 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत ने कहा कि भाजपा-रालोद गठबंधन अभी लोगों के गले नहीं उतर रहा है। जयंत चौधरी को लोगों की जनभावना का ध्यान रखना चाहिए था। केंद्र सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। एमएसपी पर केंद्र सरकार ने वादा नहीं निभाया है।
विज्ञापन

चौधरी नरेश टिकैत बड़ौत की आवास-विकास काॅलोनी में कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष चौधरी रामकुमार के भतीजे की शोकसभा में शामिल होने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। नरेश टिकैत ने कहा कि केंद्र की सरकार झूठी है। दिल्ली बार्डर पर किसानों के आंदोलन में हुए समझौते के दौरान केंद्र सरकार ने एमएसपी को गारंटी कानून बनाने का आश्वासन दिया था। उनका यह आश्वासन पूरा नहीं हो पाया।
किसानों के साथ सरकार ने वादाखिलाफी की है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों के सही दाम नहीं मिल रहे हैं। उन्होंने शंभू बॉर्डर पर किसान आंदोलन के दौरान हुई हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि दोनों पक्षों को बैठकर बातचीत के जरिये समस्या का हल करना चाहिए। इसमें केंद्र सरकार को आगे जाकर किसानों की मांग पूरी करनी चाहिए। कहा कि ईवीएम मशीन से चुनाव में गड़बड़ी होती है, यदि इस गड़बड़ी को रोका जाए, तो भाजपा एक भी चुनाव नहीं जी सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर देवेन्द्र चौहान, पुष्पेंद्र राणा, रामकुमार तोमर, रामबीर, राम हरि, कृषि हरि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें