फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महरमपुर में चुनी गई निर्विरोध सरकार

Sat, 21 Nov 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ओर जहां बागपत के 80 गांवों में प्रधानी के चुनाव में खूनी संघर्ष होने की आशंका से प्रशासन हलकान है। वहीं खेकड़ा ब्लाक के गांव महरमपुर में लोगों ने आपसी सहमति से अपना प्रधान निर्विरोध चुन लिया है। इस गांव में प्रधान के साथ ही सभी 11 ग्राम पंचायत सदस्यों का एकल नामांकन रह गया है। गांव में शुक्रवार को पंचायत के बाद प्रतिद्वंद्वियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। जिससे यहां प्रधान समेत 11 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध चुने जाने तय माने जा रहे हैं। ग्राम पंचायत के निर्विरोध निर्वाचन की खुशी भी गांव में शुक्रवार को मनाई गई।
विज्ञापन


महरमपुर में प्रधान पद के लिए श्रीमति सुषमा देवी पत्नी महाराज सिंह, कमलेश पत्नी धर्मपाल, रंजीता पत्नी अजय, सुमन पत्नी रिंकू उर्फ हरेंद्र, ब्रिजेश पत्नी नवाब सिंह ने नामांकन फार्म जमा किए थे। शुक्रवार को नामांकन पत्र वापसी का दिन था। ग्रामीणों के साथ ब्लाक प्रमुख चौधरी लीलू पहलवान ने प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्यों के निर्विरोध निर्वाचन के लिए सार्थक प्रयास किया। लोगों की पंचायत हुई। जिसमें विकास के नाम पर एक होने की बात रखी गई। सभी ने इस पर सहमति जताई।

प्रमुख लीलू पहलवान ने कहा कि गांव एवं समाज के हित को ध्यान में रखते हुए चुनाव के बजाय आम सहमति से ही गांव का प्रधान बनना चाहिए। चुनाव में प्रत्याशियों द्वारा खर्च की जाने वाली धनराशि गांव के विकास में लगनी चाहिए। जिसके चलते आम सहमति से श्रीमति सुषमा देवी पत्नी महाराज सिंह को निर्विरोध ग्राम प्रधान बनाने का निर्णय लिया। इसके अलावा 11 पंचायत सदस्य सरिता, नवाब, जयप्रकाश, कश्मीरी, तारावती, आदेश, महेश, ज्ञानेंद्र, माया, रणवीरी, यशपाल सिंह भी निर्विरोध चुने गये। पंचायत की अध्यक्षता धनपाल सिंह सूबेदार एवं संचालन महेश कुमार ने किया।
विज्ञापन


इस दौरान मनुपाल बंसल, विजयपाल, धनपाल, मुंशी, विजयपाल प्रधान, यशम सिंह, रेशी चौ, धर्मपाल सिंह, बबलू राठी, मनोज मावी, नवाब सिंह, वेदपाल सिह, रूपचंद, अमित कसाना, सचिन राठी, वीरेंद्र खारी, संजीव खारी आदि मौजूद रहे। शुक्रवार शाम के समय नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान सुषमा देवी को खंड विकास कार्यालय पर पहुंचने पर ब्लाक प्रमुख एवं अन्य लोगों ने गुलदस्ता भेंट किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें