फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धर्म और जातिवाद के नाम पर समाज को बांट रही सरकार : सलमान खुर्शीद

विज्ञापन
रटौल गांव में आयोजित जय जवान जय किसान चौपाल में मंचासीन पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद व क? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि देश का किसान खुशहाल होगा तभी देख में खुशहाली आएगी। वर्तमान में देश में तानाशाही की राजनीति की जा रही है। जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटा जा रहा है।
विज्ञापन

रटौल गांव में रविवार को कांग्रेस की जय जवान जय किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि कृषि कानून बिल के विरोध में दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। केंद्र सरकार को कृषि कानून बिल रद्द करने होंगे। आचार्य प्रमोद कृष्णन ने कहा की कांग्रेस ने 70 साल में देश का विकास किया है और भाजपा ने सात साल में ही देश का विनाश कर दिया। कृषि कानून को लेकर सरकार हठधर्मिता कर रही है। उन्होंने कहा की केंद्र सरकार को कृषि कानून वापस लेना होगा। चौपाल का संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष चौधरी रामकुमार ने किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डॉ यूनुस, एडवोकेट हरेंद्र, पुष्पेंद्र, खिलेराम, हसमत चौधरी, सतपाल पथोलिया, अजित दौला, भगवती देवी, डॉ अय्यूब अल्वी, राजेश गौड़, कय्यूम सलमानी, गुड्डू, दीपक शर्मा, अमरीश धामा, डॉ जितेंद्र धामा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें