फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवंशीय आश्रय स्थलों का हाल जाना

विज्ञापन
विज्ञापन
गोवंशीय आश्रय स्थलों का हाल जाना
विज्ञापन

बागपत। जिले में गोवंशीय पशु और आश्रय स्थलों का हाल जानने के लिए पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार तोमर ने विभिन्न गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। यहां की व्यवस्थाओं को जायजा लिया।
गोवंश आश्रय स्थल का मानक के अनुसार निर्माण, भौतिक सत्यापन और गोवंशीय पशुओं की हाल को देखने के लिए शासन ने पशुपालन विभाग के संयुक्त निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार तोमर को नामित कर भेजा है। उन्होंने मंगलवार को जिले में विभिन्न गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। इसकी उन्होंने रिपोर्ट तैयार कराई। गोवंश आश्रय स्थलों के मानक के अनुरूप संचालित होने, उनमें संरक्षित गोवंश की संख्या, उनके चारे-पानी की व्यवस्था, संरक्षित गोवंश स्वास्थ्य, टीकाकरण, बधियाकरण, टैगिंग, मृत गोवंश का विवरण, उनके पोस्टमार्टम रिपोर्ट का स्थलीय निरीक्षण, भौतिक सत्यापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि उन्होंने पिलाना ब्लॉक के गोवंश आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया। अपनी रिपोर्ट शासन को देंगे। उन्हें निरीक्षण में क्या मिला है उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने बताया कि यह तीन-चार दिन जिले में रहकर निरीक्षण करेंगे। सभी व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। चिकित्साधिकारियों को इसके लिए आदेशित कर दिया गया है। सीवीओ डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में 18 गोवंश आश्रय स्थल है, जहां पर 1298 गोवंशीय पशु है। इसके अलावा शहरी क्षेत्रों में छह गोवंश आश्रय स्थल है, जहां पर 412 गोवंश संरक्षित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें