फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों की हड़ताल से 30 करोड़ का लेन-देन प्रभावडित

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंकों की हड़ताल से 30 करोड़ का लेन-देन प्रभावित
विज्ञापन

बागपत। जिलेभर की बैंक शाखाओं में विभिन्न मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर रहे। एलडीएम प्रदीप थरोट ने बताया कि करीब 30 करोड़ रुपये का लेन-देन प्रभावित हुआ है। बैंकों का विलय रोके जाने की मांग रखी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को ऑल इंडिया इंपलाइज एसोसिएशन और बैंक इंपलाइज फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्ववान पर बैंकों में हड़ताल रही। कर्मचारियों का कहना था कि जन विरोधी बैंक सुधारों को रोका जाना चाहिए। खराब ऋणों की वसूली सुनिश्चित कर कार्रवाई की जाए। दंडात्मक शुल्क लगाकर ग्राहकों को प्रताड़ित न किया जाए, सेवा शुल्कों में वृद्धि नहीं की जानी चाहिए। जमा राशियों पर ब्याज दर बढ़ाई जाए। सभी बैंकों में पदों के सापेक्ष भर्ती भी की जानी चाहिए। यूनियन और स्टेट बैंक के कर्मचारी पूरी हड़ताल पर रहे। अन्य बैंकों की शाखाओं में भी हड़ताल का असर रहा। जिले में विभिन्न बैंकों की 152 शाखाएं हैं। बैंकों में पहुंचे उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें