फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लहचौड़ा के संविलियन विद्यालय में तोड़फोड़ कर सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पहले भी चार बार हो चुकी है चोरी, शिक्षकों ने की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

फोटो 9
संवाद न्यूज एजेंसी
रटौल। लहचौड़ा गांव के संविलियन विद्यालय में तोड़फोड़ कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया गया। स्कूल पहुंचे शिक्षकों ने पुलिस को शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

लहचौड़ा में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे के पास संविलियन विद्यालय में चोरों ने वाटर कूलर में तोड़फोड़ कर कॉपर चोरी कर लिया। इसके अलावा पेयजल टंकी के पाइप और अन्य सामान चोरी कर ले गए। विद्यालय के मुख्य अध्यापक नरेश कुमार ने बताया कि इससे पहले चार बार विद्यालय में चोरी हो चुकी है। विद्यालय की चाहरदीवारी नहीं होने के कारण असामाजिक तत्व आकर बैठे रहते हैं। उन्होंने चांदीनगर पुलिस से चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मामले में चांदीनगर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें