फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में आज मनाया जाएगा सुशासन दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में आज मनाया जाएगा सुशासन दिवस
विज्ञापन

बागपत। देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती शुक्रवार को सुशासन दिवस के रूप में मनाई जाएगी। जिले के प्रत्येक ब्लॉक पर कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को कृषि से संबधित विभागों की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। दोपहर 12 बजे से किसानों को ब्लॉक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

उपकृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रुप में मनाई जाएगी। ब्लॉक में कार्यक्रम आयोजित कर किसानों को कृषि विभाग व कृषि विभाग से संबधित सहकारिता विभाग, पशुपालन विभाग और उद्यान विभाग की योजनाओं के बारें में जानकारी देकर जागरूक किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से मोदी किसानों को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे से किसानों को ब्लॉक में देश के प्रधानमंत्री का सीधा प्रसारण दिखाया जाएगा। कार्यक्रम में विकास खंड अधिकारी नोडल अधिकारी होगें। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें