फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां ने ही घोंटा दो मासूम बेटियों का गला, मौत

Wed, 07 Dec 2016 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
murder
विज्ञापन
बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने नशेबाज पति से आजिज आकर अपनी दो मासूम बेटियों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाने की कोशिश की, लेकिन पड़ोसियों ने किसी तरह बचा लिया। परिजनों ने आनन-फानन में मासूम बच्चियों को दफना दिया। बच्चियों की हत्या की सूचना पर पुलिस पहुंची तो परिजनों ने कहा कि बच्चियों की मौत छत से गिरकर हुई है। पुलिस ने इसके बाद कार्रवाई से पल्ला झाड़ लिया। इसे लेकर गांव में विभिन्न चर्चाएं हैं। लोग पुलिस पर कार्रवाई से बचने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन

पड़ोसियों के मुताबिक, खेकड़ा के एक गांव का युवक नशे का आदी है। वह आए दिन पत्नी से झगड़ा करता था। मंगलवार को भी घर में झगड़ा हुआ। इससे क्षुब्ध होकर उसकी पत्नी ने अपनी छह और चार साल की दोनों बेटियों को फांसी लगा दी। इससे मासूम बच्चियों की मौत हो गई। इसके बाद महिला ने खुद भी फांसी लगाने का प्रयास किया। इस बीच वहां पड़ोसी पहुंच गए। उन्होंने शोर मचाया तो काफी लोग एकत्र हो गए और महिला को बचाया।
घटना की सूचना पर महिला का पति और रिश्तेदार भी पहुंच गए। आनन-फानन में दोनों बच्चियों के शव गांव में ही दफना दिए गए। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी कि मासूम बच्चियों की गला दबाकर हत्या की गई है। पुलिस मौके पर पहुंची, वहां मौजूद लोगों ने कहा कि छत से गिरने के कारण दोनों मासूम बच्चियों की मौत हुई है। परिजनों ने पुलिस को यही बयान लिखकर भी दिया।
विज्ञापन
  उधर, गांव के कुछ लोगों का कहना है कि पुलिस वारदात में कार्रवाई करने से बच रही है। ऐसे तो किसी की हत्या करने के बाद भी दुर्घटना में मौत होने की बात कही जा सकती है। इस संबंध में खेकड़ा सीओ श्वेताभ पांडेय का कहना है कि पुलिस को बताया गया है कि दोनों बच्चियों की छत से गिरने से मौत हुई है। काफी ग्रामीणों ने इस संबंध में लिखकर भी दिया है।
  क्या है सच, हताशा में हत्या या हादसा ? 
खेकड़ा। मासूम दो बहनों की जान हादसे में गई या मां ने ही हताशा में उनकी हत्या कर दी। खुद भी जान देने की कोशिश की। लोगों के जेहन में यही सवाल खड़ा होने लगे हैं। मासूम बच्चियों की मां यह राज जानती है या फिर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हो सकता है। पुलिस गांव में पहुंची जरूर, लेकिन पोस्टमार्टम में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई।   खेकड़ा क्षेत्र के गांव में मासूम दो बहनों की मौत पर सवाल बना हुआ है। कुछ लोगों का कहना है कि गृह क्लेश के चलते दोनों मासूमों की उनकी मां ने फांसी लगाकर खुद भी सुसाइड करने का प्रयास किया। महिला ने खुद आत्महत्या करने का प्रयास किया, लेकिन पड़ोसियों ने बचा लिया। जबकि गांव के कुछ लोगों का कहना है कि दोनों बहनें छत पर खेल रही थी। इसी दौरान वे वहां से नीचे जमीन पर गिर गई।  इससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। उस समय वहां पर काफी लोग थे। उन्होंने पुलिस को बताया दोनों लड़कियों की मौत छत से गिरने से हुई है। गांव के लोगों ने पुलिस को यह लिखकर भी दे दिया। इसके बाद पुलिस वहां से लौट आई।

मीडिया से दूरी बनाते दिखे ग्रामीण 
खेकड़ा। घटना के बाद जैसे ही मीडियाकर्मी गांव में पहुंचे। ग्रामीणों ने उनको मकान के अंदर फोटो खींचने और कुछ भी बताने से मना कर दिया। ग्रामीणों ने कहा उन्हें कुछ नहीं छपवाना। पुलिस को भी ग्रामीणों के विरोध के चलते गांव से लौटना पड़ा।

नशे में बेटियों के ताने देता था पति
खेकड़ा। कुछ लोगों ने बताया परिवार में आए दिन कलह रहता था। नशे में महिला का पति उसे बेटियां पैदा करने के ताने भी देता था। घर में केवल दो लड़कियां थी, इन्हें कोई बेटा नहीं था। इस कारण घर में तनाव बढ़ता गया। महिला ने अपने मायके में भी आए दिन होने वाले झगड़े के विषय में बताया था। कई बार सुलह की कोशिश हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें