फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: चाकू मारकर युवक की हत्या, पिता-भाई, बहनें व मां घायल, पानी के छींटें गिरने के विवाद में वारदात

Mon, 27 Apr 2026 10:30 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के बड़ौत में पानी के छींटें गिरने के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोपियों ने घर में घुसकर युवक शोएब की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि पिता, भाई, बहनें और मां समेत परिवार के कई लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
माैके पर माैजूद पुलिस व परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जिले के बड़ौत में एक मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। पानी के छींटे गिरने को लेकर हुए झगड़े के बाद आरोपियों ने घर में घुसकर हमला कर दिया, जिसमें 25 वर्षीय युवक शोएब की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। इस हमले में उसके पिता, भाई, बहनें और मां समेत परिवार के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी और दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


घटना बड़ौत के बड़का रोड स्थित सलामी मैरिज होम के पास की गली की है। बताया गया कि पहले दो पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी। उस समय मामला शांत हो गया, लेकिन सोमवार सुबह फिर से इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान दूसरे पक्ष के कुछ लोग अचानक शोएब के घर में घुस आए और धारदार हथियारों से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें: सेंट्रल मार्केट: नोटिसों की बरसात, मूल आवंटियों के नाम पर कार्रवाई, हर पल की खबर ले रहीं महिलाएं

विज्ञापन
Trending Videos

चाकू से ताबड़तोड़ वार, युवक की मौत
हमले के दौरान आरोपियों ने शोएब पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार के लोग जब बीच-बचाव करने आए तो हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया।

इस दौरान शोएब के पिता आस मोहम्मद, छोटा भाई फरमान, बहन फरहा तथा मां गुड्डो भी घायल हो गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने शोएब को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

इलाके में तनाव, पुलिस ने शुरू की तलाश
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में लिया। हत्या की वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल बन गया। तनाव को देखते हुए क्षेत्र में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें