निशानेबाजी मेें बालिकाओं ने लगाया पदक पर निशाना
बड़ौत (बागपत)। बाबा शाहमल स्टेडियम कोताना रोड पर शनिवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर बालिका निशानेबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमेें बालिकाओं ने पदक पर निशाने लगाईं।
प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी, राजबीर बड़ौली, कोतवाल अजय कुमार शर्मा व नीतू श्योराण ने काटकर किया। वक्ताओं ने बेटियों का उत्साहवर्धन कर उत्साह बढ़ाया। कहा कि पढ़ाई का क्षेत्र हो या खेलकूद सभी जगहों पर बेटियां परिजनों और गुरुजनों का नाम रोशन कर रही हैं। प्रतिभाग करने वाली बालिकाओं को ट्रॉफी व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सीमा तोमर, नीतू श्योराण, महबूब पठान, दीपक तोमर, दिग्विजय मलिक, करुणा आदि शामिल रहे।