फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्ल्स कबड्डी टीम ने हरियाणा में फहराया परचम, जीता रजत

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्ल्स कबड्डी टीम ने हरियाणा में फहराया परचम, जीता रजत
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के बसी गांव को कबड्डी की नर्सरी कहा जाता है। गांव की गर्ल्स कबड्डी टीम ने हरियाणा के पलवल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर गांव एवं जनपद का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

खेकड़ा क्षेत्र के गांव बसी के युवक और युवती कबड्डी के क्षेत्र में देश विदेश तक अपनी छाप छोड़कर मेडल जीत चुके है। बृहस्पतिवार को बसी गांव की गर्ल्स कबड्डी टीम ने हरियाणा के पलवल में आयोजित प्रतियोगिता में अपनी खेल प्रतिभा के जौहर दिखाते हुए ओपन सीनियर गर्ल्स कबड्डी प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया। टीम कोच पवन नैन ने बताया कि खिलाड़ियों में अंजू, शिखा, गोल्डी, नीशू, काजल, स्वाति, दीपाली, गुड्डन, खुशी आदि ने मेडल जीतने के लिए कड़ी मेहनत की है। टीम की आलराउंडर खिलाड़ी शिखा को बेस्ट खिलाड़ी का अवार्ड भी मिला। शुक्रवार को गांव पहुंचने पर परिजनों एवं ग्रामीणों ने खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश कबड्डी संघ के संयुक्त सचिव सतेंद्र नैन, महक सिंह, किरण सिंह, राजेश नैन, तेजबीर सिंह, जगपाल सिंह, पंकज नैन, संजीव नैन, सतवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें