दिगंबर जैन डिग्री कालेज में चल रही चौधरी चरण सिंह अंतर महाविद्यालयी खो-खो (पुरुष) प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हो गया।
प्रतियोगिता के अंतिम दिनपहला मैच डीजे कालेज बड़ौत और आईपी कालेज बुलंदशहर के बीच हुआ। डीजे कालेज की टीम ने आईपी कालेज बुंलदशहर को एक पारी और 15 अंकों से हराया। दूसरे मैच में एमएमएच कालेज गाजियाबाद की टीम ने मेरठ कालेज की टीम को एक पारी और 15 अंकों से मात दी।
तीसरे मैच में मेरठ कालेज की टीम ने आईपी कालेज बुलंदशहर को एक पारी और 18 अंकों से हराया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में एमएमएच गाजियाबाद की टीम ने डीजे कालेज बड़ौत की टीम को एक पारी और एक अंक से हराकर चैंपियनशिप जीती।
विजेता टीम को डा. डीसी मौर्य, केजी पांडेय, शशिकांत, दीपक जैन, प्राचार्य डा. वीरेंद्र सिंह, डा.कीर्ति, डा. अंशु उज्जवल, डाॅ. रजनी कश्यप, बीबी तिवारी, सुभाष मलिक और अर्जुन अवार्डी शौकेंद्र तोमर ने ट्राफी देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर अर्जुन अवार्डी शोकेंद्र तोमर ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को आगे लाने में मदद मिलती है। इसलिए इस तरह की प्रतियोगिताएं कालेज स्तर पर भी होनी चाहिएं ताकि प्रतिभाएं आगे लाई जा सकें।