फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद और बागपत के बदमाशों ने की थी पेट्रोल पंप पर लूटपाट 

Sun, 20 Nov 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
जांच - फोटो : demopic
विज्ञापन
बागपत में पूर्व मंत्री डाक्टर मेराजुद्दीन की बहन तब्बसुम के पेट्रोल पंप पर फायर कर करीब एक लाख रुपये लूट की घटना में पुलिस को सफलता मिल गई है। पुलिस सूत्रों की माने तो इस वारदात को बागपत और गाजियाबाद के अपराधियों ने अंजाम दिया है। पुलिस एक अपराधी को पकड़ने में कामयाब हो गई है। 
विज्ञापन

पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने 14 नवंबर को दोपहर पहुंचकर फायर कर सेल्समैन वसीम और अब्दुल से लूटपाट की थी। उसके बाद बदमाश रटौल में बाग के पास अपनी बाइक छोड़कर कार से फरार हो गए थे। पुलिस ने उनकी बाइक को कब्जे में ले लिया था। पुलिस तभी से ही केस के खुलासे के प्रयास में लगी हुई है। इसके लिए पुलिस ने 20 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। पुलिस सूत्रों की माने तो वारदात को बागपत के दो अपराधियों और गाजियाबाद के एक अपराधी ने मिलकर अंजाम दिया है। पुलिस को एक अपराधी को पकड़ने में कामयाबी मिल गई है। उसके दो साथी अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में दौड़ भाग कर रही है। उनके पकड़े जाने के बाद पुलिस केस का खुलासा कर देंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 सीओ श्वेताभ पांडेय का कहना है कि घटना के बारे में काफी जानकारी मिली गई है। जल्द ही केस का खुलासा कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें