फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: पत्नी को नशीला पदार्थ देकर नशामुक्ति केंद्र भेजा, फिर तीन तलाक दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
- स्काॅर्पियो नहीं मिलने पर उत्पीड़न करने का आरोप, पति समेत दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। दहेज में स्काॅर्पियों गाड़ी और दस तोले सोने की मांग पूरी नहीं होने पर विवाहिता को गांजा और स्मैक का नशा कराया। उसके बाद उसे नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया और विरोध करने पर विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। शिकायत मिलने पर महिला थाना पुलिस ने पति समेत दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
शहर की माता काॅलोनी की रहने वाली महिला ने बताया कि 13 महीने पहले उसकी शादी लोनी के खजूरी निवासी इलियास के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि ससुराल वाले शादी के बाद दहेज में स्काॅर्पियों गाड़ी और दस तोले सोने की मांग करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर उसे गांजा और स्मैक का नशा कराया। जिससे हालत बिगड़ने पर उसे नशामुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चलने पर उसके मायके वालों ने ससुराल जाकर विरोध किया तो ससुराल वालों ने नशामुक्ति केंद्र में जाकर उसकी पिटाई की और तीन तलाक दे दिया। शिकायत मिलने पर महिला थाना पुलिस ने जांच की और फिर तहरीर के आधार पर पति इलियास, ससुर सागर, सास मेहरू, देवर चंदु, जुनी, नन्द रजिया, फिरदोस, सितारा, नन्दोई शोएब समेत दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। महिला थाना प्रभारी मधु ठाकुर का कहना है कि जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें