फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: खोदाई के दौरान गैस पाइपलाइन टूटी, मची भगदड़

विज्ञापन
बड़ौत में मीरापुर रजबहे पर खोदाई कर पेयजल पाइपलाइन बिछाते कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
- करीब 15 मिनट बाद इंजीनियरों ने पाइपलाइन को ठीक किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के मीरापुर रजबहे पर जेसीबी से खोदाई के दौरान थिंक गैस की पाइपलाइन टूटने पर गैस का रिसाव हो गया। जिससे लाेगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंचे इंजीनियरों ने पाइपलाइन को ठीक कर रिसाव बंद किया।
विज्ञापन


नगर पालिका की ओर से मीरापुर रजबहे से मधुबन कॉलोनी में पेयजल पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए जगह-जगह खोदाई करके पाइपलाइन जोड़ी जा रही है। रजबहे की पटरी पर पेयजल पाइपलाइन के नीचे थिंक कंपनी की गैस पाइपलाइन भी बिछाई गई है। बृहस्पतिवार को जेसीबी से खोदाई के दौरान गैस पाइपलाइन के टूटने से गैस का रिसाव हुआ तो आसपास के लोगों में भगदड़ मच गई। करीब 10 मिनट तक रिसाव जारी रहा। इससे घरों में गैस पहुंचनी बंद हो गई। लोगों का कहना था कि यदि इस बीच गैस आग पकड़ लेती तो बड़ा हादसा हो सकता था। पालिका कर्मचारियों की सूचना पर पहुंचे कंपनी के इंजीनियरों ने करीब 500 मीटर दूरी पर स्थित चैंबर बंद कर पाइपलाइन को ठीक किया। वहीं अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी का कहना है कि इंजीनियरों को बुलाकर गैस पाइपलाइन को ठीक कराकर गैस आपूर्ति सुचारू कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें