बागपत। मवीकलां गांव के पास गेल की एलपीजी पाइपलाइन फटने से गैस का रिसाव शुरू हो गया था, लेकिन अभी तक पाइप लाइन को ठीक नहीं कराया गया है। अभी अन्य जगहों से गैस की आपूर्ति शुरू करा दी गई है।
बागपत के गौना से दिल्ली के बवाना तक गेल की एलपीजी की पाइप लाइन बिछी हुई है। इसे मवीकलां गांव के पास यमुना के बीच से हरियाणा के सोनीपत की तरफ निकाला गया है। शनिवार को पाइप लाइन फट गई थी और गैस का रिसाव शुरू हो गया था। इसके बाद लाइन को बंद कर दिया गया था। अब यमुना नदी में अधिक पानी आने के कारण पाइप लाइन को ठीक नहीं किया गया। अब लाइन को यमुना में पानी कम होन के बाद ठीक किया जाएगा। दिल्ली में गैस पहुंचाने के लिए अन्य जगह से आपूर्ति की जा रही है, ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े।