बागपत के मलकपुर गांव में शुक्रवार को बकाया गन्ना भुगतान को लेकर महापंचायत हुई। इसमें निर्णय लिया यदि मलकपुर मिल ने जल्द बकाया गन्ना भुगतान नहीं किया तो क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन शुरू करेंगे।
इस पंचायत की अध्यक्षता बलजोर सिंह ने की। संचालन सत्यवीर सिंह ने किया। इसमें मलकपुर, लुहारी, बावली, जौनमाना, ढिकाना, वाजिदपुर, गुराना, हिलवाड़ी, रमाला, छपरौली आदि गांवों के किसानों ने भाग लिया। इसमें वक्ताओं ने कहा बकाया गन्ना भुगतान न होने से किसान भूखमरी की कगार पर पहुंचे गए हैं। स्कूलों में बच्चों की फीस जमा नहीं हो पा रही है, वहीं बेटी की शादी के लिए पैसे के लिए मोहताज हो गया है। जनप्रतिनिधि केवल बकाया गन्ना भुगतान पर राजनीति कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी भी मूकदर्शक बने हैं।
पंचायत में समस्या का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया। इमें महक सिंह, रामवीर, रमेश, राजवीर, शीशपाल, जसवीर, उपेंद्र, इलम सिंह, आजाद, बलबीर, ओमपाल, सुरेश, धीरेंद्र आदि ग्रामीण उपस्थित रहे।