पड़ोसी ने साथी संग महिला से की गैंगरेप की कोशिश
अमीनगर सराय। सिंघावली अहीर थाना क्षेत्र के एक कस्बे में सोमवार को दो युवकों ने पड़ोसी महिला के साथ छेड़छाड़ कर गैंगरेप की कोशिश की। विरोध करने पर युवक महिला के साथ मारपीट कर भाग गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है।
पीड़िता ने थाना सिंघावली पुलिस को बताया है कि उसका पड़ोसी युवक अपने साथी के साथ कई दिनों से उस पर फब्तियां कस रहा था। सोमवार को वह घर में अकेली थी। तभी मौका पाकर दोनों आरोपी घर में घुस गए और उसके छेड़छाड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़िता की पिटाई कर घायल कर दिया। इस दौरान उसके कपड़े फाड़ डाले। जब पति और देवर घर पहुंचे तो पीड़िता ने आपबीती बताई। इसके बाद दोनों आरोपियों के घर गए उलाहना देने गए तो उन्होंने मारपीट कर भगा दिया।