हरिद्वार से 6100 लीटर गंगाजल लेकर नगर पहुंचे विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की गंगा जल प्रबंध वितरण टोली की ओर से हरिद्वार से 6100 लीटर पवित्र गंगा जल लाया गया है। इसे महाशिव रात्रि तक हर मंदिर में श्रद्धालुओं को बांटा जाएगा। सर्वप्रथम मंदिर के मुख्य पुजारी रुद्र दत्त तिवारी को गंगाजल वितरित किया गया।
विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की बैठक मंगलवार को पंचमुखी मंदिर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता विहिप विभाग अध्यक्ष सहदेव पंवार और संचालन जिलाध्यक्ष जिला संयोजक अमित ने किया। सर्वप्रथम मंदिर के मुख्य पुजारी रुद्र दत्त तिवारी को गंगाजल वितरित किया गया। सहदेव ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल की गंगा जल प्रबंध वितरण टोली द्वारा हरिद्वार से 6100 लीटर पवित्र गंगा जल लाया गया। जिससे बुधवार से लेकर महा शिवरात्रि तक जिले के सभी मंदिरों मैं वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के प्रचार प्रसार प्रमुख व मीडिया प्रमुख आकाश शर्मा, बड़ौत नगर सह संयोजक हिमांशु शर्मा, नगर गौ रक्षा प्रमुख निशांत भारद्वाज, नगर साप्ताहिक मिलन प्रमुख तरुण बजरंगी, जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मण सिंह तोमर, युवा भाजपा नेता दीपेश तोमर, हैप्पी शर्मा, पंडित शिवम, आकाश शर्मा आदि मौजूद रहे।