फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत क्षेत्र की किशोरी संग बामनौली के जंगल में लेकर जाकर की वारदात
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी ने दोघट थाने में बताया कि बड़ौत में एक हेल्थ केयर सेंटर संचालक नौशाद से उसकी जान पहचान थी। उसने सेंटर पर पहले काम किया था। आरोप है कि बीती 17 अक्तूबर को नौशाद ने फोन करके बुलाया और उसकी मुलाकात संजीव निवासी बड़ौत, प्रदीप निवासी एलम जनपद शामली, रवि निवासी बामनोली से कराई। उनका नौशाद के पास पहले से आना जाना था। आरोप है कि नौशाद ने उसे उनके साथ गाड़ी में बैठाकर भेज दिया। वे तीनों उसे बामनौली के जंगल में लेकर गए। वहां गाड़ी में तीनों ने उससे सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर मारपीट की तथा जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद वह उसे बड़ौत छोड़कर चले गए। उसने घर पहुंच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन उसे लेकर दोघट थाने पहुंचे और मुकदमा दर्ज कराया। थाना पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी संजीव, रवि व प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें