जरूरी काम से दिल्ली जाने की सोच रहे हैं तो पहले रूट प्लान जरूर चेक कर लें। जी-20 समिट के लिए यातयात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है। सात सितंबर की शाम सात बजे से 10 सितंबर को सम्मेलन समाप्ति तक रूट डायवर्ट रहेगा। इस दौरान किसी भी प्रकार के वाहन दिल्ली की ओर नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को वाहन ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर आगे जा सकेंगे।
बता दें कि बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बड़ौत से दिल्ली की ओर चलने वाली ट्रेन नंबर 05000 और दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 04999 रद्द रही। जिस कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान यात्रियों में सुधीर, मनोज, दीपक, सुनील आदि ने कहा कि इस रूट पर आए दिन ट्रेनों के लेट और रद्द रहने की बात आम हो गई है। जिस कारण यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर 10 सितंबर को छह ट्रेनें रदद रहेगी।
आवश्यक वस्तु सेवा के लिए वाहनों के आवागमन पर रहेगी छूट
सीओ सविरत्न गौतम ने बताया कि आवश्यक वस्तु सेवा के लिए आवागमन करने वाले वाहनों के लिए छूट रहेगी। दूध, सब्जी, फल, चिकित्सा आपूर्ति के वाहन दिल्ली जा सकेंगे। डायवर्जन व्यवस्था में संशोधन किया जा सकता है। किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।
बुधवार को दिल्ली-सहारनपुर रेलवे मार्ग पर बड़ौत से दिल्ली की ओर चलने वाली ट्रेन नंबर 05000 और दिल्ली से सहारनपुर जाने वाली ट्रेन नंबर 04999 रद्द रही। जिस कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस दौरान यात्रियों में सुधीर, मनोज, दीपक, सुनील आदि ने कहा कि इस रूट पर आए दिन ट्रेनों के लेट और रद्द रहने की बात आम हो गई है। जिस कारण यात्रियों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन बार-बार शिकायतों के बावजूद भी अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे है और न ही नोटिस बोर्ड पर नोटिस चस्पा कर यात्रियों को सूचना देते है। कुछ दिन पहले भी इस रूट पर सहारनपुर से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में तकनीकी खराबी आ गई थी। उन्होंने ट्रेनों के नियमित संचालन की मांग की।
यह भी पढ़ें: UP: भाजपा नेत्री का दबंग अंदाज, कनपटी पर लगाई पिस्टल, DGP ने लिया एक्शन, पहले भी सुर्खियों में आई थीं ये महिला