दुकान खोलने पर पांच हजार के जुर्माने की मुनादी पर रोष
दोघट। पुसार बस स्टैंड पर रविवार को दुकानदारों व पुलिस प्रशासन की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों ने किसी व्यक्ति द्वारा बाजार खोलने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाए जाने की मुनादी पर रोष जताया।
व्यापारियों का कहना है कि शनिवार को किसी व्यक्ति ने गांव में रविवार को स्टैंड पर दुकान खोलने पर पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाने की मुनादी करा दी थी। बैठक में दुकानदारों ने सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को बाजार पूर्ण रूप से बंद रखने का निर्णय लिया। दुकानदारों ने कोरोना महामारी से बचाव के लिए प्रतिदिन दो बजे तक ही दुकानें खेलने की सहमति जताई। व्यापारियों की सहमति पर पुलिस ने दुकान पर मास्क व सोशल डिस्टेंश का पालन करते हुए दुकानें खोलने की अनुमति प्रदान की। बैठक में एसएसआई सुशील कुमार, एसआई अरविंद कुमार, ऋषिपाल, सहदेव सिंह, राजेंद्र, सतेंद्र राठी, बिजेपाल, गोपाल, ओमपाल, राजकुमार, मनोज कुमार, शौकीन, दीपक, चांदपाल मौजूद रहे।