फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालकों से बदसलूकी पर हंगामा

Tue, 22 Dec 2015 12:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दोघट
विज्ञापन
विज्ञापन
चौगामा क्षेत्र से भैंसाना चीनी मिल में गन्ना लेकर जा रहे किसानों के ट्रैक्टर-ट्रालियों को भड़ल पुलिस चौकी पर ओवरलोड बताकर रोक दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों को पहले मुर्गा बनाया। इसके बाद  एक-दूसरे से थप्पड़ लगवाए। इसको लेकर हंगामा खड़ा हो गया। दोघट कसबे में किसानों ने पंचायत कर आक्रोश जताया तथा कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


चौगामा क्षेत्र में भैंसाना चीनी मिल के गन्ना क्रय केंद्र लगे हुए हैं। इस क्रय केंद्रों से ट्रैक्टर-ट्रालियों में गन्ने को भरकर मिल पहुंचाया जाता है। इसके बाद गन्ने की तौल शुरू हो पाती है। रविवार की रात गन्ना क्रय केंद्रों से गन्ने को ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर मिल ले जाया जा रहा था।

जब ये ट्रैक्टर-ट्रालियां भड़ल पुलिस चौकी पर पहुंची, तो पुलिस ने ओवरलोड बताते हुए इन्हें रुकवा दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालकों को पहले मुर्गा बनाया और एक-दूसरे से थप्पड़ लगवाए। इसके विरोध में ट्रैक्टर-ट्रालियों के चालकों ने हड़ताल कर दी और गन्ना क्रय केंद्रों पर तौल बंद हो गई।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह इस घटना की सूचना किसानों को मिलते ही आक्रोश फैल गया। किसानों की दोघट कसबे में चौधरी राजेंद्र सिंह के आवास पर पंचायत बुलाई गई। पंचायत में छपरौली विधायक वीरपाल राठी एवं मिल के अधिकारी दुर्गेश तथा योगेंद्र डबास भी पहुंचे।

पंचायत में इस घटना को लेकर पुलिस के प्रति नाराजगी जताई गई।  निर्णय लिया गया कि ट्रैक्टर-ट्रालियों में 400 क्विंटल गन्ना भरकर मिल ले जाया जाएगा। पुलिस ने इन्हें रोकने का प्रयास किया तो क्षेत्र के सभी किसान मौके पर पहुंचकर इस मुंहतोड़ जवाब देंगे।

किसानों ने इस संबंध में पुलिस के आला अधिकारियों से भी मिलकर इसकी शिकायत करने का फैसला लिया। अध्यक्षता कृष्णपाल पंवार और संचालन नरेंद्र राठी ने किया। पंचायत में हरपाल सिंह प्रधान, राजपाल शास्त्री, रामछैल, सुधीर मुखिया, संजीव, विनोद राठी, जसवीर प्रमुख, धर्मेंद्र राठी, संजीव राठी, सत्यवीर सिंह, राममेहर, सोहनवीर, राजकुमार, अमित, गौरव उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें