लोक निर्माण विभाग शीघ्र करेगा काम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। छपरौली विधानसभा क्षेत्र में 12 संपर्क मार्गों के निर्माण के लिए शासन द्वारा करीब 2.16 करोड़ रुपये का धन जारी किया गया है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जल्द मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।
विधायक सहेंद्र सिंह ने बताया कि कुछ समय पहले उन्होंने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की बदहाल सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव रखा था। बताया कि प्रस्ताव पर छपरौली विधानसभा क्षेत्र की 20 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति पूर्व में मिली थी, लेकिन काफी समय से शासन द्वारा धन जारी नहीं किया जा रहा था। लगातार प्रयास के बावजूद 20 में से 11 सड़कों के निर्माण के लिए शासन ने धन जारी कर दिया है।
इन संपर्क मार्गों के लिए स्वीकृत हुई धनराशि
-रठौड़ा से इस्लामिया स्कूल तक स्वीकृत लागत 3.72 लाख।
-मोहम्मद खूंटी मार्ग स्वीकृत लागत 10.46 लाख।
-शबगा से मांडी मार्ग स्वीकृत लागत 9.68 लाख।
-ककौर से लुहारा संपर्क मार्ग 37.07 लाख।
-सिलाना से राठौड़ा तक रजबहे की पटरी की मरम्मत कार्य के लिए 8.97 लाख।
-बड़ौत-टांडा मार्ग पर मंदिर से हलालपुर तक मार्ग 10.23 लाख।
-कुड़ीर् से नांगल बाईपास मार्ग की मरम्मत के लिए 33.13 लाख।
-कुर्डी से तुगाना संपर्क मार्ग की आबादी भाग की मरम्मत के लिए 7.11 लाख।
-टांडा-रमाला मार्ग पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज तुगाना होते हुए तुगाना बाईपास तक 7.51 लाख।
-भड़ल से निरपुड़ा मार्ग स्वीकृत लागत 27.46 लाख।
-कैडवा से मवींकला मार्ग तक 38.93 लाख।
-दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से थल मार्ग तक 21.76 लाख।