फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 2720 ने कराया टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत/अग्रवाल मंडी टटीरी/छपरौली। जिले में मंगलवार को 2700 के लक्ष्य के सापेक्ष 2720 लोगों ने टीकाकरण कराया। सबसे अधिक बड़ौत ब्लॉक में 140 फीसदी और सबसे कम खेकडा ब्लॉक में 81 फीसदी टीकाकरण हुआ। डीएम राजकमल यादव ने कोरोनारोधी टीके की दूसरी डोज ली।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. आरके टंडन ने बताया कि मंगलवार को बडौत में 140 फीसदी, बागपत में 82 फीसदी, बिनौली में 94 फीसदी, छपरौली में 96 फीसदी, पिलाना में 117 फीसदी और खेकडा में 81 फीसदी लाभार्थियों ने टीकाकरण कराया। उन्होंने लोगों से संक्रमण से बचाव के लिए अधिक से अधिक टीकाकरण कराने की अपील की है। अग्रवाल मंडी टटीरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आज कोरोना बैक्सीन के टीकाकरण का कार्य किया गया । डॉ. श्वेता यादव ने बताया कि आज 80 को वैक्सीन के टीके लगाए गए । टीकाकरण में निर्मला, पिंकी, अन्नू, अनीता आदि का विशेष सहयोग रहा ।
386 व्यक्तियों को लगाई कोरोना वैक्सीन
छपरौली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपरौली में 386 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। डॉ. राजकमल ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 386 व्यक्तियों को कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण करते हुए सीएचसी छपरौली मे 48,बासौली मे 130, ख्वाजा नगला मे 110 व किरठल गांव में 98 यक्तियों का कोरोना टीकाकरण किया गया जिसमें 225 पुरुष व 161 महिलाओं को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें