फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वारदात को जब्बार के दोस्तों ने अंजाम दिया

Thu, 26 May 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दिल्ली से लौटते समय 13 मई को मसूरी गांव के पास पशु व्यापारी अब्दुल जब्बार से लूट के विरोध पर गोली मारने के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिली। पुलिस का दावा है वारदात को जब्बार के दोस्तों ने ही अंजाम दिया था। हालांकि पुलिस ने अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया। 
विज्ञापन


 बागपत के केतीपुरा मोहल्ला निवासी पशु व्यापारी हाजी अब्दुल जब्बार 13 मई की रात करीब 12 बजे दिल्ली से अल्टो कार में सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे हाईवे स्थित मसूरी गांव के पास पहुंचे, तभी कार में सवार लोगों ने ओवर टेक कर उनकी कार को रुकवाया। चार लोगों ने लूट के विरोध पर उनको गोली मार दी थी। इससे वे गंभीर घायल हो गए थे। उनसे करीब 23 हजार रुपये नगद और ऑल्टो कार लूटकर ले गए थे। पुलिस ने घेराबंदी कर लूटी कार को मेरठ रोड पर पिलाना भट्ठे के पास से बरामद किया था। खेकड़ा थाना में अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। 

पुलिस 12 से अधिक संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने लूटपाट करने वालों का पता लगा लिया है। हालांकि पुलिस अभी तक उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सीओ श्वेताभ पांडेय ने बताया हाजी अब्दुल जब्बार पर उनके ही साथियों ने रुपये के विवाद में हमला कर लूटपाट की थी। गिरफ्तारी के हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें