फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: शराब पार्टी के दौरान दिल में चाकू घोंपकर दोस्त की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
-लुहारी गांव में शराब पीते हुए गाली-गलौच करने पर झगड़ा होने के बाद दिया घटना को अंजाम
विज्ञापन

-वहां पहुंचे युवक के भाई के सिर में भी चाकू मारकर घायल किया, दोनों आरोपी गिरफ्तार

फोटो संख्या 3
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। लुहारी गांव में शुक्रवार देर रात शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में दोस्तों ने चाकू घोंपकर विपिन (31) की हत्या कर दी। वहां पर पहुंचे उसके भाई सागर के सिर में भी चाकू से वार करके उसे घायल कर दिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
लुहारी गांव में शुक्रवार देर रात सोनू व विशाल गांव के ही विपिन उर्फ गुड्डू को घर से बुलाकर अपने साथ ले गए। तीनों गांव के ही भगत सिंह चौक के पास बैठकर शराब पीने लगे। इसी दौरान इनके साथ एक अन्य दोस्त भी पहुंच गया। शराब पीते हुए नशा होने पर सोनू, विशाल व विपिन में गाली-गलौच होने लगी तो चौथे दोस्त ने उनमें बीच-बचाव कराने का प्रयास किया। इसके बाद भी वह शांत नहीं हुए तो वह दोस्त वहां से आ गया, जबकि यह तीनों झगड़ा करते रहे। इनमें विवाद इतना बढ़ गया कि सोनू और विशाल ने विपिन के साथ मारपीट करते हुए चाकू से हमला कर दिया। विपिन के सीने में चाकू से वार किया गया, जो उसके दिल में लगा और उसकी मौत हो गई। विपिन को तलाश करते हुए उसका भाई सागर भी वहां पहुंच गया तो सोनू व विशाल ने उसके सिर में भी चाकू से वार कर दिया। इससे सागर भी घायल हो गया और उसने किसी तरह अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंचे परिजनों व ग्रामीणों ने घायल सागर को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने सोनू व विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में सोनू और विशाल ने अपने दोस्त विपिन की चाकू मारकर हत्या कर दी, जबकि विपिन के भाई सागर को घायल कर दिया। घायल सागर की तहरीर पर सोनू और विशाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।- विजय चौधरी सीओ बड़ौत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें