फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त ने ही की थी रिहान की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त ने ही की थी रिहान की हत्या
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। गांव रटौल में चार दिन पूर्व हुई रिहान उर्फ टोनी की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया। उसकी हत्या उसके ही दोस्त ने अपने साथी के साथ मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

गांव रटौल में 14 अप्रैल को रात साढ़े नौ बजे रिहान उर्फ टोनी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मृतक के परिजनों ने अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस ने रविवार को गांव रटौल निवासी दो युवकों को गिरफ्तार करते हुए हत्या का खुलासा कर दिया। अपर पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि रिहान की रटौल निवासी साजिद से घनिष्ठ मित्रता थी। साजिद ने पिछले दिनों रिहान से एक लाख रुपये उधार लिए थे। साजिद को प्रति माह मोटा ब्याज अदा करना पड़ रहा था। साजिद ने उधार लिए रुपये हजम करने के लिए गांव के ही शोएब के साथ मिलकर रिहान उर्फ टोनी की हत्या की साजिश रची। 14 अप्रैल को रिहान को फोन कर बहाने से खेतों में बुलाया और तमंचे से दो गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा और खोखा बरामद कर लिया। इस दौरान एडीएम अमित कुमार, सीओ मंगल सिंह रावत, कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें