फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक शाखा प्रबंधक समेत दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। नगर स्थित एक बैंक शाखा में ऋण के लिए आवेदन करने वाली एक महिला को बैंक शाखा ने ऋण तो दिया नहीं। उसके नाम पर 40 हजार का बकाया दर्शा दिया। पीड़ित महिला ने खेकड़ा कोतवाली पहुंचकर शाखा प्रबंधक समेत दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव फखरपुर निवासी महिला आशा ने पिछले दिनों नगर स्थित एक बैंक शाखा में ऋण के लिए आवेदन किया था। शाखा ने उसका ऋण स्वीकृत नहीं किया। बल्कि उसके नाम पर 40 हजार रुपए बकाया दर्शा दिए। धोखाधड़ी का पता चलने के बाद पीड़िता बैंक शाखा पहुंची। लेकिन उसे बैंक शाखा में कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। शनिवार को पीड़ित महिला खेकड़ा कोतवाली पहुंची। मामले की तहरीर देकर शाखा प्रबंधक समेत दो लोगो के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह का कहना है कि महिला आशा की तहरीर पर बैंक प्रबंधक समेत दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें