खेकड़ा। क्षेत्र के गांव महरमपुर निवासी तीन सगे भाई संदीप, पुनीत और सुमित के साथ 17 दिसंबर की देर शाम गाजियाबाद के गांव भोपुरा से वापस गांव लौटते समय
पूर्वी यमन नहर की पटरी पर बड़ागांव के पास अज्ञात बदमाशों ने तीन सगे भाईयों से 18 हजार 500 रुपए लूट लिए। पीड़ितों ने खेकड़ा कोतवाली में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट की तहरीर दी।
घटना 17 दिसंबर की है। खेकड़ा क्षेत्र के गांव महरमपुर निवासी संदीप, पुनीत और सुमित गाजियाबाद के भोपुरा से वापस लौट रहे थे। उसी समय पूर्वी यमन नहर पर बदमाशों ने नकदी लूट ली। कोतवाली प्रभारी रवेंद्र सिंह ने बताया कि अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज कराया गया है।