फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु क्रूरता में चार तस्कर दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
-आरोपियों ने पिकअप गाड़ी में भर रखी थी छह भैंस
विज्ञापन

खेकड़ा। कोतवाली पुलिस ने दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित पाठशाला पुलिस चौकी पर चैकिंग के दौरान छह पशुओं से लदी पिकअप गाड़ी के साथ बागपत निवासी चार तस्करों को दबोचकर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार की रात्रि में पुलिस पाठशाला चौकी पर वाहनों की चैकिंग कर रही थी। तभी पुलिस को बागपत की और से एक बुलेरो पिकअप गाड़ी आती दिखाई दी। पुलिस टीम ने गाड़ी को रोकने का प्रयास किया। लेकिन चालक ने गाड़ी दौड़ा दी। इसके बाद पुलिस टीम ने पीछा कर कुछ ही दूरी पर गाड़ी को पकड़ लिया। वाहन की तलाशी ली तो पिकअप गाड़ी में छह भैंस लदी थी, जो कटान के लिए लोनी ले जाई जा रही थी। इसके बाद गाड़ी को तस्करों समेत कोतवाली लाया गया। पूछताछ में तस्करों ने अपने नाम अफजाल, रिहान, सुवेब व इनाम निवासी मौहल्ला कुरैशियान बागपत बताया। चारों तस्करों के खिलाफ कोतवाली मे पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें