दोघट। शोषित क्रांति दल अध्यक्ष रविकांत के नेतृत्व में ग्रामीण एसओ दोघट से मिले और चर्मशोध का कार्य कर रहे लोगों की गिरफ्तारी का विरोध किया। उन्होंने कहा कि चर्मशोध के लिए जो जगह गांव से बाहर दी गई है, वह काफी कम है। पानी निकासी का भी कोई रास्ता नहीं है। नाला निर्माण कराया जाए तथा उन्हें और जगह दिलाई जाए। एसओ हेमेंद्र बालियान ने उन्हें आश्वासन दिया कि बिना वजह किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी। इस दौरान बीजे, अमीकोर, कीर्णवती, लोकेश, पीपन, अंकित, नन्दलाल, अजय, अनिल आदि मौजूद रहे। उधर, इकाई संचालकों के विरोध में गांव में हुई बैठक में आरोप लगाया गया कि पुलिस चर्मशोध कार्य करने वालों को उठाकर तो ले जाती है लेकिन फिर उन्हें छोड़ दिया जाता है। इस मौके पर यशपाल, रमेश, जोगिंद्र, मोनू, कालू, सुशील, वीरसेन, तेजपाल आदि मौजूद रहे।