फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: लूट करने आए चार बदमाश, तीन बाल अपचारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-खेकड़ा पुलिस ने डूंडाहेड़ा गांव के जंगल से पकड़े, दो तमंचों के अलावा चाकू, मोबाइल व कार बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। डूंडाहेड़ा गांव के जंगल में मंगलवार रात कार लेकर लूट करने की फिराक में घूम रहे रंछाड़, सैड़भर व दिल्ली के चार बदमाशों, तीन बाल अपचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से दो तमंचे, दो चाकूू, एक मोबाइल और एक कार बरामद की है।
विज्ञापन

सीओ रोहन चौरसिया ने बताया कि डूंडाहेड़ा गांव के पास मंगलवार रात गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने कार सवार युवकों को रोकने का प्रयास किया तो उन्होंने कार दौड़ा दी। पुलिसकर्मियों ने घेराबंदी कर कार में सवार राकेश निवासी रंछाड़, नाजिम व शहजाद निवासी सैड़भर, रिहान निवासी सीलमपुर दिल्ली के साथ ही दिल्ली के जाफराबाद के तीन बाल अपचारियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ के अनुसार इन्होंने पूछताछ में बताया कि यह राहगीरों से लूट व घरों में चोरी करने की फिराक में यहां आए थे। इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करके बुधवार को चार बदमाशों को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया गया। वहीं बाल अपचारियों को किशोर न्यायालय में पेश करके बाल सुधार गृह भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें