फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संघर्ष में महिला सहित चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खेकड़ा (बागपत)। क्षेत्र के ग्राम फखरपुर के जंगल स्थित एक ईंट भट्ठे पर गालीगलौज का विरोध करने पर दो मजदूर के परिवारों में संघर्ष हो गया। उनमें जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में एक परिवार की एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। उन्होंने कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

शामली जनपद के गांव खेड़ी पट्टी निवासी सेवाराम परिवार के साथ ग्राम फखरपुर के जंगल स्थित ईंट भट्ठे पर ईंटों की पथाई करता है। वह बृहस्पतिवार सुबह परिवार के संग कोतवाली पहुंचा। उसने आरोप लगाया कि सुबह में ईंट-भट्ठे पर चार युवक शराब पीकर उसकी झुग्गी के सामने गालीगलौज कर रहे थे। उसने विरोध किया तो उन्होंने उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। उसे बचाने के लिए उसके परिजन नीरज, अनिल और सरोज दौड़ पडे़। इसके बाद मारपीट संघर्ष में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। संघर्ष में सेवाराम उसके परिवार के सरोज, अनिल और नीरज सहित चार लोग घायल हो गए। घायलों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने घायलों का सीएचसी में उपचार कराया। वहीं, सीओ विजय चौधरी का कहना है कि मामले की जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें