बागपत। बिनौली पुलिस ने चार अंतरराज्यीय वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें दो वाहन चोर सोनीपत (हरियाणा) के रहने वाले है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक, चार तमंचे व सात कारतूस बरामद किए है।
एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात बिनौली पुलिस ने जिवाना-गुलियान दरकावदा मार्ग से चेकिंग के दौरान सागर पुत्र ब्रजपाल निवासी पिचोकरा, योगेश पुत्र सुरेश निवासी नांगल सोनीपत, सागर पुत्र मामन निवासी मोहल्ला आंबेडकर नगर आईटीबीपी कैंप के सामने, सोनीपत, राहुल पुत्र सुरेश निवासी खिन्दौड़ा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक, दो तमंचे 315 बोर, दो तमंचे 312 बोर के अलावा सात कारतूस बरामद किए। आरोपियों ने तीन जून को पिचौकरा के विपिन पुत्र सुखलाल की टीवीएस फोनिक्स और कय्यूम पुत्र इमामुद्दीन की टीवीएस स्पोर्ट्स बाइक चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपी सागर पर दस, योगेश पर दो, सोनीपत के सागर पर दो और राहुल पर दस मुकदमे दर्ज है। बिनौली थाना प्रभारी रवेंद्र यादव ने बताया कि अपराध नियंत्रण के लिए क्षेत्र में चेकिंग अभियान जारी रहेगा।
दो वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
बागपत/बालैनी। कोतवाली पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे सिसाना गांव के अमित कुमार पुत्र बाबूराम तथा बालैनी पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में वांछित चल रहे रोशनगढ़ के वसीम पुत्र जाहिद को गिरफ्तार किया है।