बिनौली। बड़वद गांव में सोमवार रात्रि मामूली कहासुनी को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। इसमें दोनों पक्षों की ओर से एक महिला सहित चार लोग घायल हो गए।
बड़ावद गांव में सागर पुत्र धर्मपाल व अनिल पुत्र वीरसैन के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में लाठी-डंडों से संघर्ष हुआ। संघर्ष में एक पक्ष से सागर पुत्र धर्मपाल, कुलदीप पुत्र रोशन, सुमन पत्नी रोशन व दूसरे पक्ष से अनिल पुत्र वीरसैन, मुकेश पुत्र जग्गू घायल हुए हैं। दोनों पक्षों ने थाने पर एक-दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है। घायलों ने निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। वहीं ग्रामीण दोनों पक्षों का समझौते कराने का प्रयास कर रहे हैं।