खेकड़ा। क्षेत्र के मुबारिकपुर और खेकड़ा नगर में सोमवार को बुखार से दो महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। उधर क्षेत्र के एक गांव में एक अन्य महिला की बुखार से मौत हुई है। गांव में महिला की मौत ब्लैक फंगश से होने की चर्चा है, हालांकि इस बारे में स्वास्थ्य विभाग ने पुष्टि नहीं की है।
मुबारिकपुर निवासी एक 50 वर्षीय महिला चार दिन से बुखार से पीड़ित थी। गांव में ही प्राइवेट चिकित्सकों से उपचार करा रहे थे। सोमवार को उसकी मौत हो गई। खेकड़ा नगर के मौहल्ला रामपुर में 62 वर्षीय एक महिला व करीब 55 वर्षीय दो लोगों को पिछले पांच दिन से बुखार आ रहा था। सोमवार को उपचार के दौरान ही तीनों की भी मौत हो गई। कोविड प्रभारी डॉक्टर ताहिर का कहना है कि इन मौतों कि उन्हें कोई जानकारी नहीं है। उधर क्षेत्र के एक गांव में एक अन्य महिला की बुखार से मौत हो गई। क्षेत्र में महिला की ब्लैक फंगश से मौत होने की चर्चाएं है, हालांकि स्वास्थ्य विभाग ने इस बारे में कोई जानकारी होने से इंकार किया है।