छपरौली। नगर के बाजार में संक्रमित मिले दुकानदार और उसके परिवार के चार सदस्य बड़ौत में एक विवाह समारोह में शामिल हुए थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम विवाह में शामिल रहे अन्य लोगों को ट्रेस करने में जुटी है।
बृहस्पतिवार को नगर में एक ही परिवार के चार सदस्य कोरोना संक्रमित मिले थे। संक्रमित मिले व्यापारी के परिवार में शादी थी। समारोह का आयोजन बड़ौत में किया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीम अब शादी में शामिल रहे अन्य लोगों को ट्रेस करने और सैंपल लेने की प्रक्रिया में जुटी है। सब्जी आढ़ती से शुरू हुई कोरोना संक्रमण की चेन में अब तक छह मामले सामने आ चुके हैं। नगर के अधिकतर बाजारों को सील कर दिया गया है। लोगों को अब जरूरत के सामान की डोर स्टेप डिलीवरी दी जा रही है।