फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बैरक और गेट पर लगे चार कैमरे मिले खराब

विज्ञापन
जिला जेल का निरीक्षण कर बाहर आते डीएम, जिला जज, एसपी एवं अन्य अधिकारी - फोटो : KAHKRA
विज्ञापन
जिला जज, डीएम और एसपी ने किया जिला जेल का निरीक्षण
विज्ञापन

अधिकारियों ने जताई नाराजगी, व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा (बागपत)। जिला जज, डीएम और पुलिस अधीक्षक ने बुधवार की शाम को गांव अब्दुलपुर स्थित जिला जेल और खेकड़ा नगर स्थित अस्थाई जेल का निरीक्षण किया। बैरकों मे बंदियों की गहनता से तलाशी कराई। इस दौरान दो बैरकों और जेल परिसर के गेट पर लगे चार सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। उन्होंने जेल अधीक्षक को सीसीटीवी कैमरे ठीक कराने के निर्देश दिए।
जिला जज संतोष राय, डीएम शकुंतला गौतम, सीजेएम निशांत मान, एसपी अभिषेक सिंह, एडीएम अमित कुमार, एसडीएम अजय कुमार, सीओ मंगल सिंह रावत, कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार बुधवार की शाम करीब चार बजे जिला जेल पहुंचे। अफसरों ने सबसे पहले सभी बैरकों और बंदियों की तलाशी कराई। जेल की छतों, परिसर आदि में भी तलाशी कराई, लेकिन कोई भी प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिली। जेल के चार सीसीटीवी कैमरे खराब मिले। इसमें दो कैमरे बैरकों के बाहर और दो जेल परिसर के अंदर के गेट पर लगे थे। इस पर अफसरों ने नाराजगी जता जेल अधीक्षक को चारों कैमरों चालू कराने के निर्देश दिए। इसके बाद भोजनशाला, पेयजल की व्यवस्था, साफ सफाई आदि व्यवस्थाएं देखी। सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद अफसरों ने अस्थाई जेल का निरीक्षण किया। यहां भी बंदियों की तलाशी कराई, लेकिन कोई प्रतिबंधित सामग्री नहीं मिल। उन्होंने जेल अधीक्षक को बंदियों को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए कोविड-19 नियमों का पालन कराने के निर्देश दिए। इस संबंध में जेल अधीक्षक सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान चार कैमरे खराब मिले है। खराब कैमरों को ठीक कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र भेज दिया है। जल्द ही कैमरे ठीक करा दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें