फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों के विकास के लिए 39 लाख रुपये के प्रस्ताव पास

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बालैनी। पिलाना ब्लॉक में क्षेत्र पंचायत सदस्यों की बैठक हुई। इसमें ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव ने सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान गांवों के विकास कायों के लिए सर्वसम्मति से 39 लाख रुपये के प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख अनीश यादव ने गांवों में इंटरलॉकिंग खड़ंजे, नाले, सोलर लाइट सहित अन्य विकास कार्य कराने के निर्देश दिए। विभिन्न विकास कार्यों के लिए 39 लाख 65 हजार रुपये के प्रस्ताव पास किए गए। ब्लॉक प्रमुख ने सभी सदस्यों से गांवों में जल संरक्षण पर ध्यान देने के साथ शिक्षा को बढ़ावा तथा ग्रामीणों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। बैठक में अमित यादव, ठाकुर दीपक तोमर, यामीन प्रधान, सुहेब पंवार, अख्तर, अशरु, संतू यादव, विमला मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें