फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाटर कूलर से पानी पीते चार भाई-बहन बच्चे झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
बालैनी (बागपत)। थाना क्षेत्र के दत्तनगर गांव में लगे वाटर कूलर पर पानी पी रहे चार-भाई बहन करंट लगने से झुलस गए। इनमें से दो बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। इस घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

क्षेत्र के दत्तनगर गांव निवासी सनी के बच्चे आरुष, चिंकी, देवांश और मानसी घर के बाहर खेल रहे थे। इसी दौरान वे गांव के गांधी चौक पहुंच गए। वहां ग्राम पंचायत द्वारा वाटर कूलर लगाया गया है। ये बच्चे उससे पानी पीने लगे। इसी दौरान करंट की चपेट में आकर चारों भाई-बहन झुलस गए। यहां मौजूद ग्रामीणों ने बच्चों को उठाया। बताया कि देवांश और मानसी को हल्का करंट लगा, जबकि आरूष और चिंकी को जोरदार झटका लगा। ग्रामीण आरूष और चिंकी को बालैनी के निजी अस्पताल ले गए। वहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ रेफर कर दिया। दोनों बच्चों का इलाज मेरठ के निजी अस्पताल में जारी है। अभी बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस बारे में ग्राम प्रधान लोकेश का कहना है कि बच्चों ने खेलते हुए वाटर कूलर का तार छू दिया होगा। इसलिए करंट लग गया होगा। इसे ठीक कराया जाएगा।
चोरी की बिजली से चल रहा वाटर कूलर
दत्तनगर गांव में ग्राम पंचायत की ओर से तीन वाटर कूलर लगाए गए हैं। जिनमें चोरी की बिजली का इस्तेमाल हो रहा है। ऊर्जा निगम कर्मचारी भी इस ओर से आंखें मूंदे बैठे हैं। वाटर कूलरों के तार जर्जर हालत में हैं। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस संबंध में अवर अभियंता कपिल कुमार का कहना है कि टीम गांव में भेजकर जांच कराई जाएगी। यदि चोरी की बिजली का इस्तेमाल किया जा रहा है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें