बागपत में क्रीड़ा हॉल में प्रदेश की टीम में चयनित बॉक्सरों का स्वागत करती क्रीड़ा अधिकारी सरिता ?
- फोटो : BAGHPAT
पांच मई से मुरादाबाद में बालिका और 12 मई से झांसी में होगी बालक वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले के दो बालक और दो बालिका बॉक्सरों का चयन सब जूनियर वर्ग की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। मंगलवार को मेरठ में ट्रायल पूर्ण कर लौटे चारों बॉक्सरों का जिला क्रीड़ा विभाग और जिला एमच्योर बॉक्सिंग संघ की ओर से स्वागत किया गया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी ने बताया कि मुरादाबाद में पांच मई से बालिका वर्ग और 12 मई से बालक वर्ग की सब जूनियर राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए मंगलवार को मेरठ में मंडलीय ट्रायल का आयोजन किया गया था। इसमें जिले के चार बॉक्सरों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। बालक वर्ग के 43-46 किलो भार वर्ग में उत्कर्ष कुमार व 52-55 किलो भार वर्ग में यश कुमार और बालिका वर्ग के 49-52 किग्रा भार वर्ग में रिया धामा व 52-55 किग्रा भार वर्ग में तनिषा तोमर का चयन हुआ है। बुधवार को चयनित खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील चौहान, महासचिव डॉ प्रदीप ढाका, संरक्षक डॉ मोजपाल के अलावा सत्यपाल चौहान, धारा सिंह चौहान, दीपक चौहान, विपिन चौधरी, विवेक चौधरी मौजूद रहे।