फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरो ने ई रिक्शा से चार बैटरे किए चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा। लाइनपार बस्ती में शुक्रवार रात कार सवार चोर ई रिक्शा से चार बैटरी चुरा ले गए। ई रिक्शा मालिक ने चोरों का पीछा भी किया परंतु वे गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
विज्ञापन

नगर की लाइनपार बस्ती निवासी जमील ई रिक्शा चालक है। वह ई रिक्शा घर के बाहर खड़ा करता है। कार सवार चोर शुक्रवार रात करीब दो बजे ई रिक्शा से चार बैटरी चोरी कर ले गए। इसी दौरान जमील की नींद खुल गई। उसने शोर मचाते हुए परिजनों के साथ चोरों का पीछा कर मुबारिकपुर रोड पर घेर लिया। कार में छह चोर सवार थे। वे पीड़ित को गोली मार देने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित जमील ने रात में ही कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
बीती 24 जनवरी की रात चोरो ने नगर के औरंगाबाद शेखपुरा निवासी साबिर और दिलशाद की मकान के बाहर खड़ी दो ई रिक्शा से आठ बैटरी चुराले गए थे। चोरी की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। हालांकि पुलिस अभी तक चोरों का सुराग नहीं लगा सकी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह का कहना है कि चोरों का सुराग लगाकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें