फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सैड़भर के चार एथलीट डोपिंग में फंसे, चार साल का प्रतिबंध लगेगा

Sat, 06 Jul 2024 05:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
अमीनगर सराय। सैड़भर गांव के चार एथलीट (भारोत्तोलक) डोप टेस्ट में पॉजीटिव मिले हैं। लखनऊ के साई सेंटर में खेलो इंडिया के तहत प्रशिक्षण लेने के दौरान करीब दो महीने पहले उनका सैंपल लिया गया था। उनके शरीर में प्रतिबंधित दवाईयां मिली हैं और इन पर चार साल का प्रतिबंध लगना तय माना जा रहा है।
विज्ञापन

सैड़भर गांव के रहने वाले भोरोत्तोलक सुहेल, निर्णय यादव, हर्ष वर्धन और सनीर राज्य स्तरीय खिलाड़ी हैं। इनका दो साल पहले खेलो इंडिया में चयन हो गया था। वह लखनऊ के साई सेंटर में रहकर प्रशिक्षण ले रहे थे। उत्तर प्रदेश भारोत्तोलन एसोसिएशन की अध्यक्ष सबीना यादव के अनुसार दो महीने पहले कई खिलाड़ियों का डोप टेस्ट कराने के लिए सैंपल लेकर लैब भेजा गया था। इसमें सैड़भर गांव के एथलीट सुहेल, निर्णय यादव, हर्ष वर्धन और सनीर डोप टेस्ट में पॉजीटिव मिले। नेशनल एंटी डोपिंग एजेंसी (नाडा) ने सभी को सुनवाई के लिए नोटिस भेजा है। इस मामले में चारों खिलाड़ियों पर चार साल का प्रतिबंध लगना तय माना जा रहा है।
जांच में यह प्रतिबंधित रसायन मिले
इन सभी खिलाड़ियों के डोप टेस्ट करने पर शरीर के अंदर एनाबॉलिक स्टेयराइड, ड्रॉस्टेनोलॉन मेटाबॉलाइट, हाईड्रॉक्सी, मिथाइल, एन्ड्रॉस्टेन आदि मिले हैं। यह सभी प्रतिबंधित हैं और इसके बावजूद यह खिलाड़ी इनका सेवन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें