फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अस्पताल में चिकित्सक की कमी तो मशीनें भी नहीं मिली

Sat, 06 Jul 2024 05:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने शुक्रवार को जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां इलाज कराने के लिए आए मरीजों से अस्पताल में इलाज और दवा के बारे में जानकारी ली। अस्पताल में चिकित्सकों की कमी मिली तो मरीजों का बेहतर उपचार करने के लिए मशीनों की कमी भी दिखाई दी। उन्होंने अस्पताल में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मुख्यमंत्री से चिकित्सकों की नियुक्ति और मशीनों की मांग करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

डॉ. राजकुमार सांगवान ने शुक्रवार को जिला अस्पताल में इमरजेंसी कक्ष, दवा वितरण कक्ष, ओपीडी, पैथोलॉजी लैब, जनरल वार्ड, एनआरसी, एक्सरे कक्ष, रक्तकोष विभाग, महिला अस्पताल में जनरल वार्ड, मातृ-शिशु देखभाल इकाई का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अस्पताल में चिकित्सकों की कमी है। इसके कारण मरीजों को दूसरे शहरों में रेफर करना पड़ता है। वह अस्पताल में चिकित्सकाें की नियुक्ति कराने और अस्पताल में जिन मशीनों और उपकरणों की कमी है उन्हें पूरा कराने का प्रयास करेंगे, ताकि लोगों को जिला स्तर पर ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि अस्पताल का जनरल वार्ड और एनआरसी में मरीजों को बेहतर इलाज की सुविधा दी जा रही है। अस्पताल में लिफ्ट क्यों नहीं चल रही इस बारे में जानकारी की जाएगी। इस मौके पर सीएमओ डॉ. महावीर सिंह, डॉ. यशवीर सिंह, डॉ. रोबिन चौधरी, डॉ. अजेंद्र मलिक, डॉ. अमित कटकवाल, मुकेश शर्मा, संजीव शर्मा, सुनील रोहटा, ओमबीर ढाका सहित अन्य मौजूद रहे।
-
वाटर कूलर और ओआरएस काउंटर पर नहीं मिला गिलास
सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान को अस्पताल के निरीक्षण में मरीजों के लिए बनाए गए ओआरएस काउंटर और वाटरकूलर पर पानी पीने के लिए गिलास नहीं मिला। इस पर उन्होंने वहां गिलास रखने के निर्देश दिए। इसके अलावा महिला अस्पताल में सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान को महिला शौचालय की स्थिति ठीक नहीं मिली। इस पर उन्होंने सीएमएस को शौचालय जल्द ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

-
सांसद का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ मिला
सांसद ने शुक्रवार को जिला अस्पताल के निरीक्षण के दौरान अपना ब्लड प्रेशर चैक कराया। उनका ब्लड प्रेशर 140 होने के कारण बढ़ा हुआ था। उनको ध्यान रखने की सलाह दी गई। सांसद ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को अस्पताल में जांच कराने के लिए आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
-
सीएमएस को चौधरी चरण सिंह तस्वीर लगवाने के लिए कहा
सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने सीएमएस को उनके कक्ष में पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की तस्वीर नहीं मिली। इस पर उन्होंने कक्ष में तस्वीर लगवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें